अमरोहा, फरवरी 26 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव फूलपुर बीझलपुर के जंगल में बुधवार दोपहर आम के पेड़ पर लटके मिले बाई खेड़ा निवासी दिनेश के शव का आज पोस्टमार्टम होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण का सही पता लग सकेगा नगर के मोहल्ला रेतिया निवासी हाजी शाहिद के बाग में आम के पेड़ पर बुधवार दोपहर करीब 30 वर्षीय युवक का शव टंगा हुआ मिला था। युवक के गले में दुपट्टा कसा हुआ था, जिसका दूसरा छोर पेड़ की टहनी में बंधा हुआ था। बाग की देखभाल के लिए गए नगर निवासी व्यक्ति ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। तलाशी के दौरान मृतक की पेंट की जेब से मिले आधार कार्ड से शव की शिनाख्त कोतवाली क्षेत्र के गांव बाईखेड़ा निवासी करीब 30 वर्षीय दिनेश पुत्र नेमपाल खड़वगंशी के रूप...