बक्सर, अप्रैल 15 -- चौसा। स्थानीय नगर पंचायत के स्टेशन रोड में स्थित प्लस टू आदर्श उच्च विद्यालय के खेल मैदान में गुरुवार की रात में चईत महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसका आयोजन चौसा थर्मल पावर मजदूर यूनियन द्वारा किया गया है। यूनियन के महामंत्री सह पूर्व जिला पार्षद डॉ. मनोज कुमार यादव ने बताया कि हर साल एक मई को आयोजित किया जाने वाला यह चईत महोत्सव इस बार संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135 वीं जयंती के उपलक्ष्य में 16 अप्रैल को आयोजित किया जा रहा है। इसमे यूपी के बलिया जिले के चईता गायक कमलेश देहाती और बिहार के सीवान की लोकगायिका मनीषा राज के बीच शानदार मुकाबला होगा। यह भी पढ़ें- गोवा पीपरपांती में पंचायत सरकार भवन निर्माण पर रोक इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। (चौसा से सुधीर सिन्हा) यह भी पढ़ें- आंबेडकर जयंती पर सां...