श्रावस्ती, मार्च 7 -- श्रावस्ती। जिला क्रीड़ाधिकारी शिवकुमार यादव ने बताया है कि प्रदेश स्तरीय ओपन स्टेट सीनियर पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता कराई जानी है। इस प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स आठ मार्च को स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में सुबह 11 बजे से आयोजित होगा। इसके साथ ही प्रदेश स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन 12 से 18 मार्च तक आजमगढ़ में होगा। इस चयन ट्रायल्स में भाग लेने वाले खिलाडियों को जन्म प्रमाण पत्र, मूल आयु प्रमाण पत्र सम्बन्धी प्रमाण पत्र व आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, अंक प्रमाण पत्र प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए साथ में लाना अनिवार्य है। प्रमाण पत्र न लाने पर प्रतियोगिता से वंचित रहना पड़ेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...