फतेहपुर, मार्च 17 -- फतेहपुर। उप कृषि निदेशक सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि बुधवार को डीएम की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया जाएगा। बताया कि विकास भवन सभागार में आयोजित किसान दिवस में किसानों की समस्याओं के निदान के साथ ही विषय विशेषज्ञों द्वारा अपने विभागों से सम्बंधित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही किसानों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्वक समाधान किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...