मुजफ्फर नगर, जनवरी 29 -- मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग (एमपीएल) के दूसरे सीजन के लिए उत्साह चरम पर है। शुक्रवार को इसके लिए मेगा ऑक्शन में 189 लिस्टेड खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होगा। इस बार ऑक्शन में जूनियर इंडिया के खिलाड़ियों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रदेश स्तरीय धुरंधर भी शामिल हैं। एमसीए सचिव मनोज पुंडीर ने बतया कि टूर्नामेंट में शामिल 12 टीमें अपनी सेना तैयार करने के लिए जोर-आजमाइश करेंगी। ऑक्शन के नियमों के अनुसार प्रत्येक टीम को कुल 15 खिलाड़ियों की टीम बनानी है। इन 15 खिलाड़ियों में से 3 खिलाड़ी प्रत्येक टीम अपनी पसंद से चुन सकती है, जो ऑक्शन की 189 खिलाड़ियों की लिस्ट से अलग होंगे। प्रत्येक टीम मालिक और कोच को 80 लाख पॉइंट्स के पर्स में ही अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम चुननी होगी। खिलाड़ियों का आधार प्राइस एक लाख, 70 हज़ार और 50...