प्रयागराज, जनवरी 6 -- प्रयागराज। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में मंगलवार को आलेख्य प्रकाशित किया जाएगा। इसमें कुल 35 लाख 36 हजार 555 मतदाताओं के नाम होंगे। स्थानांतरित और मृत सूची वाले 11 लाख 56 हजार 305 वोटरों का नाम काट दिया गया है। जबकि दो लाख 87 हजार 612 वोटर जो वर्ष 2003 का ब्योरा नहीं दे सके, उन्हें नोटिस दिया जाएगा। अब नए वोटरों को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। मंगलवार को इसकी औपचारिक शुरुआत होगी। जो लोग एक जनवरी 2026 को 18 साल के होंगे, उनका नाम सूची में शामिल किया जाएगा। आलेख्य प्रकाशित होने के एक दिन पहले जिला निर्वाचन कार्यालय में अधिकारी बीआरसी के साथ बैठक कर इसकी पूरी सूची तैयार करते दिखाई दिए। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन छह मार्च को होगा। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.