नई दिल्ली, मई 31 -- Blue Moon 2026: आज 31 मई 2026 को ब्लू मून का दुर्लभ संयोग बन रहा है जोकि 2 से 3 साल के बाद ही नजर आता है। ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पूर्णिमा की रात चंद्रमा को जल अर्पित करना बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से मन शांत रहता है और मानसिक तनाव भी कम होता है। साथ ही साथ इससे चंद्रमा से जुड़े शुभ फल मिलते हैं। हालांकि ब्लू मून एक खगोलीय घटना है लेकिन पूर्णिमा होने के कारण इस दिन पूजा पाठ करके चंद्रमा को जल अर्पित करने का विशेष महत्व होता है। तो चलिए जानते हैं कि आज चंद्रमा को जल अर्पित करने का सही तरीका क्या है और इस दौरान कौन सा मंत्र पढ़ना अच्छा होगा?ब्लू मून पर जल अर्पित करने का सही तरीका आज शाम को चंद्रोदय के बाद स्नान करके साफ कपड़े पहनें। इसके बाद चांदी या फिर तांबे के लोटे में साफ जल लें।...