नई दिल्ली, मई 19 -- Aaj hai Teesra Bada Mangal 2026, बड़ा मंगल : आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि में बड़ा मंगल है। 19 मई 2026 को धृति और रवि योग में ज्येष्ठ मास का तीसरा बड़ा मंगल मनाया जा रहा है, जिसे बुढ़वा मंगल भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ माह के मंगलवार को ही हनुमान जी की मुलाकात प्रभु श्री राम से हुई थी। इसलिए इस पूरे महीने बजरंगबली की विशेष पूजा का विधान है। बड़े मंगल के दिन व्रत रखने और हनुमान जी की आराधना करने से जीवन के समस्त संकट दूर होते हैं और बजरंगबली की कृपा बनी रहती है। आइए जानते हैं आज के दिन की पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि, भोग, उपाय, मंत्र और दान क्या करें-आज है तीसरा बड़ा मंगल, जानें सुबह-शाम का पूजा मुहूर्त, क्या करें दान, मंत्र, उपाय, भोग, आरतीसुबह और शाम का पूजा मुहूर्त आज के दिन बजरंगबली की पू...