नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- यूट्यूबर ध्रुव राठी ने लंदन पहुंचकर भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शनों पर बड़ा ऐलान कर दिया है। राठी ने कहा है कि आज ही ये प्रोटेस्ट बंद हो जाएंगे, लेकिन इसके लिए उन्होंने एक शर्त रखी कि पहले ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा करवा दिया जाए। कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए ध्रुव राठी पिछले दिनों जर्मनी से भारत आए थे, लेकिन पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके चलते वे प्रोटेस्ट में शामिल नहीं हो सके थे। राठी बाद में लंदन चले गए और वहां की संसद के सामने ज्ञानेश कुमार और मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। लंदन में कुछ लोगों की भीड़ को संबोधित करते हुए ध्रुव राठी ने कहा, ''अपने देश में हमें प्रोटेस्ट करने की इजाजत नहीं दी जा रही और जिस देश ने हम पर राज किया, ...