रामनगर, मार्च 19 -- रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के संचालित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आज यानी शुक्रवार को समाप्त हो जाएगी। गुरुवार को बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि हाईस्कूल में 112266 और इंटरमीडिएट में 102986 छात्र-छात्राएं पंजीकृत किए गए थे। परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू होकर आज यानी 20 मार्च तक कराई जाएंगी। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 16 जनवरी से 15 फरवरी तक कराई गई। हाईस्कूल में शुक्रवार को हिंदुस्तानी संगीत आदि, इंटरमीडिएट में संस्कृत, ऊर्दू व पंजाबी विषय की परीक्षाएं कराई जाएगी। इस बार 1261 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...