अयोध्या, अप्रैल 26 -- अयोध्या। हरियाणा के रोहतक में आगामी 29 अप्रैल से तीन मई तक आयोजित होने वाली नेानल महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए यूपी की महिला क्रिकेट टीम सोमवार को रवाना होगी। इस टीम में 16 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। कोच करिश्मा वाषर्णेय और टीम मैनेजर पूनम गुप्ता के नेतृत्व यह टीम 26 अप्रैल को पूर्वाह्न 10 बजे डॉ.भीमराव आंबेडकर राज्य विद्यालयी क्रीड़ा संस्थान मकबरा स्टेडियम से रवाना होगी। यह भी पढ़ें- खेल : अनकैप्ड मोमिना रियासत पाक की महिला टीम में शामिल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...