बांदा, जुलाई 1 -- बांदा। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विमल सिंह ने बताया कि महोबा में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ता को घर जाते समय घेरकर मारापीटा और मरणासन्न छोड़ दिया गया। महोबा पुलिस ने भी शिथिलता बरतते हुए देर से एफआईर दर्ज की । इस संबंध में गुरूवार को एक प्रतिनिधि मंडल डीआईजी से मुलाकात कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करेगा। समस्त अधिवक्ता दो जुलाई को न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...