आज से 7 तक दोपहर 12 से पांच बजे तक नहीं रहेगी बिजली
लखीसराय, मार्च 31 -- बड़हिया। प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में आज 1 अप्रैल से आगामी 7 अप्रैल तक प्रतिदिन दोपहर के 12:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बिजली व्यवस्थाएं बाधित रहेगी। इसकी जानकारी देते हुए बिजली विभाग के एसडीओ ओमप्रकाश ने बताया कि इस अवधि के दौरान प्रखंड के विरूपुर एवं प्रतापपुर फीडर के अंतर्गत 33000 के हाई वोल्टेज वायर का मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा अतः बिजली उपभोक्ताओं से अपील है कि वे ससमय पेयजल भंडारण समेत अन्य आवश्यक कार्य अवश्य कर लें ताकि इस दौरान किसी प्रकार की समस्या का सामना उन्हें न करना पड़े।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.