गोपालगंज, मार्च 18 -- गोपालगंज /पंचदेवरी, एक संवाददाता। जिले के सभी सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त प्रारंभिक विद्यालयों में आयोजित वार्षिक परीक्षा 2025-26 की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य गुरुवार से शुरू होगा। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने व्यापक तैयारी पूरी कर ली है। जिले के 234 संकुल संसाधन केंद्रों पर एक साथ मूल्यांकन कार्य संचालित किया जाएगा। कॉपी जांच के लिए प्रखंडवार बड़ी संख्या में शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। कक्षावार और विषयवार आधार पर प्रधान परीक्षक एवं सह-परीक्षकों की जिम्मेदारी तय की गई है। ताकि मूल्यांकन कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर और त्रुटिरहित तरीके से संपन्न हो सके। प्रत्येक केंद्र पर मूल्यांकन निदेशक की तैनाती कर पूरी प्रक्रिया की निगरानी की व्यवस्था भी की गई है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अन...