शाहजहांपुर, मार्च 16 -- जिले के परिषदीय व मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षा 16 मार्च से शुरू होकर 20 मार्च तक कराई जाएगी। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से परीक्षा कार्यक्रम जारी कर सभी जिलों को आवश्यक दिशा-निर्देश भेज दिए गए हैं। विभाग ने साफ कहा है कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता और शुचिता के साथ कराई जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। शिक्षा निदेशक की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक चलेगी। इसके लिए प्रश्नपत्र तैयार कराने से लेकर स्कूलों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी जिला स्तर पर तय कर दी गई है। परीक्षा के क्रम में प्रश्न पत्र बनाकर तैयार कर स्कूलों में भेजे जाने लगे हैं।

हि...