कानपुर, दिसम्बर 15 -- जल निगम पनचक्की चौराहे पर वाटर लाइन की मरम्मत का काम करेगा। इस कारण डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार ने जल निगम के प्रत्यावेदन पर तीन दिन का रूट डायवर्जन किया है। यह डायवर्जन 16 से 18 दिसंबर तक लागू रहेगा। ऐसे में वाहन सवार वैकल्पिक सुझाए गए रास्तों से गंतव्य को जाएंगे और आएंगे। ये रहा रूट डायवर्जन : जाजमऊ, बीमा चौराहा, सर्किट हाउस की ओऱ से आने वाला ट्रैफिक जयपुरिया स्कूल नयापुरवा पुल की ओर से नहीं जा सकेगा। यह ट्रैफिक रॉकेट तिराहा से अपने गंतव्य को निकलेगा। वहीं, शुक्लागांज उन्नाव की ओर से आने वाला ट्रैफिक जिसे झाड़ी बाबा पड़ाव होकर घंटाघर की ओर जाना है। यह ट्रैफिक झाड़ी बाबा तिराहा से किला तिराहा, चार्लेस चौराहा, फूलबाग चौराहा,नरोना चौराहा होकर गंतव्य को जाएगा। वाहन सवारों से अपील की गई है कि वे लोग एंबुवेंल और आपातकाल...