सीतामढ़ी, जनवरी 10 -- सीतामढ़ी। निर्माणाधीन मेहसौल आरओबी के पहुंच पथ में नाला निर्माण कार्य के कारण 33 केवी मेहसौल फीडर को 10 जनवरी से 17 जनवरी तक शटडाउन में रखा जाएगा। इस दौरान मेहसौल पावर हाउस से निकलने वाले सर्किट हाउस, प्रताप नगर और हॉस्पिटल फीडर की विद्युत आपूर्ति प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक दो घंटे के लिए बाधित रहेगी। इसके चलते संबंधित 11 केवी फीडर क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। अविनाश कुमार सिंह, सहायक विद्युत अभियंता, विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल सीतामढ़ी ने बताया कि आरओबी निर्माण को लेकर पुल निगम के अधिकारियों द्वारा शटडाउन का आग्रह किया गया था। मेहसौल पावर हाउस क्षेत्र में 33 केवी की अंडरग्राउंड लाइन निर्माण स्थल से होकर गुजरती है, ऐसे में नाला निर्माण के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से शटडाउन आवश्यक है। उन्होंने ...