रुद्रपुर, मार्च 12 -- पंतनगर, संवाददाता। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 13 से 16 मार्च तक 119वां अखिल भारतीय किसान मेला एवं उद्योग प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनमोहन सिंह चौहान के नेतृत्व में आयोजित इस दिवसीय मेले का उद्घाटन 14 मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। गांधी पार्क में आयोजित होने वाले इस किसान मेले में किसानों के लिए कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन और बागवानी से जुड़ी कई महत्वपूर्ण गतिविधियां और प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. जितेंद्र क्वात्रा ने बताया कि मेले में 13 व 14 मार्च को फल-फूल, शाक-भाजी और परिरक्षित पदार्थों की प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि 13 मार्च को दोपहर दो बजे शैक्षणिक डेयरी फार्म नगला में संकर बछ...