दरभंगा, मई 12 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 15 दिवसीय लोरिक महोत्सव 2026 के अन्तर्गत 12 से 15 मई तक विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के चर्चित कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। 15 दिवसीय लोरिक मेला महोत्सव 2026 का आयोजन एक से 15 मई तक बहेड़ी प्रखंड के लोरिक धाम वनडिहुली में किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- आज से 15 मई तक होंगे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमकार्यक्रम की जानकारी डीएम ने कार्यक्रम स्थल पर पेयजल की सुविधा के लिए पीएचईडी को सबमर्सिबल लगाने का निर्देश दिया। कार्यक्रम के तहत 12 मई को मास्टर विकास, दीपिका ओझा, जूली झा, माधव राय, विनोद साजन एवं स्थानीय कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे। 13 मई को जितेंद्र ...