खगडि़या, अगस्त 9 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि इस बार स्वतंत्रता दिवस को हर घर तिरंगा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। जी हां, बिहार सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन ने नौ से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा सप्ताह के तहत शहर में तिरंगा रैली निकालेगी। जहां जिला प्रशासन ने युवाओं व आमलोगों ने अपने-अपने घरों पर तिरंगा झंडा लगाने की अपील की है। वहीं तिरंगा झंडा के साथ साइकिल रैली व बाइक रैली गांव-गांव निकालने की अपील की है। इधर आगामी 12 अगस्त को जिला प्रशासन के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर से भव्य तिरंगा रैली निकलेगी। जो शहर के राजेन्द्र चौक तक जाएगी। यह भी पढ़ें- Patna News: राज्य के सभी निकायों में हर घर तिरंगा अभियान चलेगा इस तिरंगा रैली में डीएम से लेकर अन्य अधिकारी, कर्मी, स्कूली बच्चे, खिलाड़ी व आम लोग शामिल होंगे। जिसमें बंदे मातरम का गायन भी साम...