बिजनौर, फरवरी 10 -- चांदपुर। नगर के रामलीला ग्राउंड परिसर में सोशल वेलफेयर क्लब द्वारा महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कांवड़ियों की सेवा के लिए आज 11 से 14 फरवरी तक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। विवेक विश्वविद्यालय के चेयरमैन अमित गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शिविर पूरी तरह निशुल्क होगा और सेवा भाव से संचालित किया जाएगा। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से इस पुण्य अवसर पर शिविर में पहुंचकर सेवा और प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है। शिविर के दौरान भजन-कीर्तन, धार्मिक प्रवचन के साथ-साथ भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे श्रद्धालु आध्यात्मिक वातावरण का लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने बताया की इच्छुक धर्म प्रेमी परिवार घर से ही कुछ पक्का भजन पराठा पुरी व सब्जी आदि भी लाकर कांवडियों की सेवा कर सकते है। इस मौके पर पवन कुमार विवेक कर्णवाल ब्रजेश कौश...