नई दिल्ली, मई 24 -- Budh Horoscope Mercury Transit: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजकुमार बुध देव का नक्षत्र परिवर्तन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। मृगशिरा नक्षत्र के स्वामी ग्रह मंगल माने जाते हैं। बुद्धि, व्यापार, लॉजिक और बातचीत के कारक बुध जब मंगल के स्वामित्व वाले मृगशिरा नक्षत्र में गोचर करते हैं, तो जीवन में बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार, 25 मई को रात में 11:49 मिनट पर मृगशिरा नक्षत्र में बुध एंटर करेंगे। इस नक्षत्र में 1 जून तक विराजेंगे। मंगल की एनर्जी और बुध की बुद्धि का यह अनूठा मेल कुछ राशियों के लिए वरदान जैसा साबित होने वाला है। इस गोचर से कुछ राशियों के जीवन में धन, तरक्की और खुशियों की बौछार होने वाली है। आइए जानते हैं कि मृगशिरा नक्षत्र में बुध का ये गोचर किन राशियों के लिए सबसे ज्यादा भाग्यशाली ...