हरदोई, मार्च 8 -- हरदोई, संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा जनपद की बैठक में जिले के विभिन्न विकास खंडों के ब्लॉक अध्यक्ष, मंत्री और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। शिक्षकों की समस्याओं और आगामी आंदोलनों को लेकर चर्चा की गई। राष्ट्रीय सचिव और जिलाध्यक्ष आलोक मिश्र ने बताया कि शिक्षकों की यह लड़ाई राष्ट्रीय स्तर की है, इसलिए इसे जनपद, प्रदेश और देश स्तर पर अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के बैनर तले लड़ा जाएगा। पहले चरण में नौ मार्च से 15 मार्च तक "शिक्षकों की पाती" के नाम से ईमेल और पोस्टकार्ड अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष को पत्र और ईमेल भेजे जाएंगे। सभी समस्याओं के समाधान के लिए जल्द ही बीएसए को ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक का संचालन जिला मंत्री महेंद्र प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.