बागपत, मार्च 31 -- बड़ौत। आज से वित्तीय लेन देन व बैंकिंग नियमों में कई अहम बदलाव होने वाले हैं। जिसका सीधा असर उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। इसके लिए उपभोक्ताओं के लिए पहले ही गाइडलाइंस जारी भी हो चुकी हैं। एक अप्रैल यानी आज से टोल टैक्स में इजाफा होने के साथ नियमों में बदलाव होगा। आयकर विभाग में रिटर्न दाखिल करने सहित फास्ट टैग के नियम बदलेंगे। एटीएम से निकासी के नियम में भी बदलाव होगा। आम बजट में पेश की गई योजनाओं का आज से क्रियान्वयन होगा। सीए आशीष जैन ने बताया कि अप्रैल 2026 से लागू नई आयकर व्यवस्था के अंतर्गत इनकम टैक्स एक्ट 1961 के स्थान पर इनकम टैक्स एक्ट 2025 प्रभावी हो गया है। नई प्रणाली में कर प्रक्रिया को सरल बनाया गया है, साथ ही डिजिटल निगरानी एवं अनुपालन को अधिक सख्त किया गया है। नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी आय, बैंक लेनदेन,...