अलीगढ़, जून 7 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में 21 केंद्रों पर सोमवार से सिपाही भर्ती परीक्षा कराई जाएगी। तीन दिन की परीक्षा में कुल 61 हजार 56 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसे लेकर पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। कुल सवा 700 पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। प्रत्येक केंद्र पर कड़ा सुरक्षा पहरा रहेगा। सीसीटीवी व ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी, जिसकी सीधे मॉनिटरिंग जनपदीय कंट्रोल रूम से होगी। नकलविहीन व सकुशल परीक्षा कराने के उद्देश्य से केंद्र पर तैनात प्रत्येक कर्मचारी की ई-केवाईसी कराई जाएगी। खुफिया तंत्र व सोशल मीडिया सेल भी सक्रिय रहेगा। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आठ से 10 जून तक सिपाही भर्ती परीक्षा-2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जिले के 21 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा होगी। प्रत्येक पाल...