बगहा, जून 30 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण बिहार तथा जिला प्रशासन पश्चिम चंपारण के संयुक्त तत्वावधान में 65 वॉ जिला स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल कप प्रतियोगिता आज से शुरू हो जाएगी। इसका आयोजन उच्च विद्यालय नरकटियागंज में किया जाएगा। प्रतियोगिता में दो आयु वर्ग अंडर 15 (केवल बालक) तथा अंडर 17 (बालक, बालिका) की टीम सहभागिता देगी। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता टीम ही राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता में पश्चिमी चंपारण जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।जिला खेल पदाधिकारी विजय कुमार पंडित ने बताया कि इस प्रतियोगिता में वही विद्यालय की विजेता टीम भाग लेगी जिन्होंने आधिकारिक पोर्टल पर पूर्व पंजीकरण कराया हो। यह भी पढ़ें- आज से होगी जिला स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल कप प्रतियोगिता प्रतियोगिता के...