आज से होगा मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों का पंचायतवार सत्यापन
गढ़वा, मई 23 -- खरौंधी, प्रतिनिधि। प्रखंड विकास पदाधिकारी रविंद्र कुमार ने पत्र जारी कर प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों का वार्षिक सत्यापन पंचायतवार और तिथिवार करने का निर्देश दिया है। जारी आदेश के अनुसार जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के निर्देश पर प्रत्येक वर्ष अप्रैल-मई माह में लाभुकों का सत्यापन किया जाना है ताकि योग्य लाभुकों को योजना का लाभ मिलता रहे। अपात्र लाभुकों का नाम हटाया जा सके।
सत्यापन प्रक्रिया बीडीओ ने बताया कि पंचायतों में शिविर लगाकर लाभुकों का सत्यापन आधार कार्ड, राशन कार्ड एवं बैंक खाते के माध्यम से किया जाएगा। उसके लिए पंचायतवार कर्मियों एवं पर्यवेक्षकों की प्रतिनियुक्ति भी कर दी गई है। सभी संबंधित कर्मियों को प्रतिदिन शाम पांच बजे तक सत्यापन प्रतिवेदन प्रखंड कार्यालय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.