बलिया, अप्रैल 7 -- बलिया, संवाददाता। गर्मी की छुट्टियों में होने वाली भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने झांसी-आसनसोल के बीच स्पेशल ट्रेन का संचालन कर रहा है। अप और डाउन साइड से सप्ताह में दो-दो दिन चलने वाली इस गाड़ी का संचालन आठ अप्रैल यानि आज से 29 जून तक कुल चौबिस फेरों में होगा। इस ट्रेन में एसी तृतीय श्रेणी, शयनयान शयनयान श्रेणी के छह, साधारण द्वितीय श्रेणी व द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के 11, एसएलआरडी के दो समेत कुल 21 कोच लगाये जायेंगे। रेलवे के जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार के अनुसार गाड़ी संख्या 04185 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आसनसोल ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी आठ अप्रैल से प्रत्येक बुधवार एवं रविवार को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से 09.20 बजे प्रस्थान कर उरई से 11.45 बजे, पोखरायां से 12.52 बजे, विन्दपुरी से 15.25 बजे, फतेहपुर से 16.22 बजे,...