अलीगढ़, मार्च 31 -- अलीगढ़। अलीगढ़ हेल्पलाइन संस्था द्वारा आज 1 अप्रैल से सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। संस्थापक महामंत्री राज सक्सेना ने बताया कि संस्था 16 वर्षों से गरीब बच्चों, लड़कियों व महिलाओं के लिए काम करती आ रही है। वर्तमान में हेल्पलाइन में 32 सदस्य, अलीगढ़ हेल्पलाइन (महिला शाखा) में 17 सदस्य हैं। इसके अलावा अलीगढ़ हेल्पलाइन में 12 संरक्षक हैं। 7 अप्रैल से आगरा रोड स्थित लाल बहादुर शास्त्री कन्या महाविद्यालय में कंप्यूटर, सिलाई, कड़ाई, ब्यूटीशियन, मेहंदी, इंग्लिश स्पीकिंग का निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर भी शुरू किया जाएगा। इसमें 500 गरीब लड़कियों व महिलाओं को नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...