आजमगढ़, अप्रैल 21 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मौसम शुष्क होने की वजह से जिले में लगातार दूसरे दिन सोमवार को तापमान भी 43 डिग्री सेल्सियस बना रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार से हीटवेव चलने के आसार है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि निचले क्षोभ मंडल में आ रही शुष्क पछुआ हवा के साथ आतंरिक महाराष्ट्र के आसपास बने प्रतिचक्रवात के प्रभाव से तापमान में क्रमिक वृद्धि होगी। इससे तराई क्षेत्रों को छोड़कर प्रदेशभर में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। कृषि विज्ञान केंद्र कोटवां के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि लू और गर्म हवा के साथ हीटस्ट्रोक का खतरा बढ़ेगा।इससे यह भी पढ़ें- पारा पहुंचा 43 डिग्री, गर्मी से दिनभर झुलसते रहे राहगीर पहले सुबह पुरवा चल...