जामताड़ा, जनवरी 6 -- आज से स्वास्थ्य मेला का होगा आयोजन जामताड़ा,प्रतिनिधि। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के अभियान निदेशक के निर्देश पर जामताड़ा के विभिन्न प्रखंड में स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन सोरेन ने बताया कि 07 जनवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाला, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करमाटांड़, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जाएगा। 08 जनवरी को पुराना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिहिजाम तथा 09 जनवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडहित में मेला का आयोजन होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...