बक्सर, अप्रैल 5 -- चौसा। स्थानीय नगर पंचायत के अखौरीपुर गोला पर स्थित महर्षि च्यवन काॅलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की स्नातक सेमेस्टर-6 की आंतरिक परीक्षा सोमवार से शुरू होगी। काॅलेज के प्राचार्य प्रो. उदय नारायण चौबे ने बताया कि यह आंतरिक परीक्षा सोमवार 6 अप्रैल से दो पालियों में सुबह 10.30 बजे से शुरू होगी। 8 अप्रैल को परीक्षा सम्पन्न होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...