शाहजहांपुर, जून 30 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। नए सत्र की शुरूआत होते ही जिले के स्कूल बच्चों के लिए खुल गए हैं। ऐसे में एक जुलाई से बच्चों को बढ़ी हुई उपस्थित के साथ बच्चों के नामांकन बढ़ाने पर जोर रहेगा। बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए आज से शुरू हो रहे स्कूल चलो अभियान रैली का आयोजन किया जाएगा। आयोजन में बच्चों की उपस्थ्ति बढ़ाने पर जोर रहेगा और स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। स्कूल चलो अभ्ज्ञियान रैली का आयोजन कलेक्ट्रेट से शुरू कर जिले के सभी परिषदीय स्कूलों में किया जाएगा। आज से शुरू होकर यह आयोजन 15 दिनों तक चलेगा और हर हालात में बच्चों का नामांकन कराना ही होगा। यह भी पढ़ें- आज से स्कूल चलो अभियान रैली का होगा आयोजन, सभी स्कूलों में होंगे आयोजन बच्चों के नामांकन कराने के लिए सभी इंचार्ज अध्यापकों को बीएसए जयशंकर श...