भागलपुर, मई 4 -- भागलपुर से संजय कुमार की रिपोर्ट भागलपुर, मुख्य संवाददाता। विक्रमशिला सेतु टूटने के मामले में जिला प्रशासन ने सोमवार को मीडिया से बात की और घटना के बाद उठाए जा रहे वैकल्पिक व्यवस्था की पूरी जानकारी दी। समीक्षा भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि हमारा ध्यान नवगछिया साइड से भागलपुर आने-जाने वालों की व्यवस्था करने पर है। तमाम बड़ी गाड़ियों और फोर व्हीलर्स को सुल्तानगंज-मुंगेर के रास्ते वाया खगड़िया होकर आने को कहा गया है। जबकि बाइक और पैदल यात्रियों के लिए निशुल्क फेरी एवं नौका सेवा की व्यवस्था की जा रही है। यह भी पढ़ें- विक्रमशिला सेतु हादसा : नवगछिया-भागलपुर के बीच स्टीमर सेवा होगी शुरू संभव है कि मंगलवार सुबह से क्रूज एवं नौका परिचालन शुरू हो सके। यह निर्णय लिया गया कि सूर्योदय के बाद और ...