बलिया, फरवरी 17 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) की कक्षा 10वीं बोर्ड की परीक्षा मंगलवार से प्रारम्भ हो रही है। पहले दिन गणित विषय की परीक्षा होगी। इसमें कुल नौ हजार से अधिक परीक्षार्थ शामिल होंगे। इसके लिए जिले में कुल 19 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, जैसे मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर आदि परीक्षा केंद्र पर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर (बलिया) और नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर माल्देपुर के प्रधानाचार्य शैलेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की व्यवस्था की गई है। परीक्षा की सुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने हेतु केंद्रीय टीम की निगरानी में रहेगी। प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त...