बागपत, जुलाई 30 -- बागपत। सावन माह का गुरुवार यानि आज से होने जा रहा है। जिसके मद्देनजर शिवालयों को भव्य रूप में सजा दिया गया है। बुधवार को दिनभर मंदिरों में साफ-सफाई और पूजन का दौर चलता रहा। गुरुवार से पूरे सावन माह शिवालयों में भोले बाबा के जयकारों की गूंज सुनाई देगी। सावन माह में भक्त भगवान शिव की आराधना में डूबे रहते है। सावन के सभी सोमवार पर श्रद्धालु व्रत रखते और भगवान शिव की भक्ति में लीन रहते है। इस बार सावन गुरुवार यानि आज से शुरू हो रहा है। जिसके मद्देनजर बुधवार को दिनभर भक्तों ने शिवालयों को भव्य रूप में सजाया। यह भी पढ़ें- सावन में शिवालयों में उमड़ेगी भक्तों की भीड़ मंदिर समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सफाई अभियान चलाया। मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया। इतना ही नहीं श्रद्धालु महिलाओं ने तो भगवान शिव का पूजन भी किया...