फतेहपुर, अप्रैल 24 -- फतेहपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा आज यानि शनिवार से शुरु हो रही हैं। परीक्षा के लिए शहर में सात विद्यालयों को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। जिसमें 2640 अभ्यर्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। जिला प्रशासन ने परीक्षा का सकुशल एवं निष्पक्ष कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। होमगार्ड परीक्षा 25, 26 एवं 27 अप्रैल को दो पालियों में कराई जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली तीन बजे से पांच बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पूर्व केन्द्रों में इंट्री दी जाएगी। यह भी पढ़ें- जिले में होमगार्ड परीक्षा आज से शुरू, सभी तैयारियां पूर्ण गेट में गहन तलाशी के बाद भी प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा के लिए शहर क्षेत्र के एएस इंटर कालेज, राजकीय ...