आज से सफर होगा महंगा, टोल टैक्स बढ़ा
अयोध्या, मार्च 31 -- अयोध्या, संवाददाता। अब नेशनल हाइवे पर सफर बुधवार से महंगा हो जाएगा, क्योंकि रौनाही टोल प्लाजा की दरें बढ़ा दी गई हैं। एनएचएआई ने टोल दरों में पांच से 15 रुपए तक की बढ़ोतरी कर दी है। चार पहिया निजी वाहनों से लेकर अन्य व्यावसायिक और भारी वाहनों के टोल दरों में भी बढ़ोत्तरी की गई है जो मंगलवार रात्रि 12 बजे से प्रभावी हो गई है। लखनऊ- गोरखपुर हाइवे पर टोल दरें पिछले वर्ष एक अप्रैल से लागू की गई थी। इस बार भी एक अप्रैल से इसे संशोधित करके दर में बढ़ोत्तरी की गई है। एनएचएआई की ओर से जारी आदेश के तहत टोल टैक्स की वृद्धि की गई है। व्यावसायिक वाहनों पर 10 से 20 रुपये तक वृद्धि की गई है। जिसका सर्कुलर पूर्व में ही जारी हो गया था, लेकिन नई दरें मंगलवार को की मध्यरात्रि से लागू हो गई हैं। टोल दरों की नई सूची में रौनाही तहसीनपुर ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.