इटावा औरैया, मार्च 31 -- बेसिक शिक्षा विभाग स्कूल चलो अभियान भी चलाएगा, जिसका पहला चरण 1 अप्रैल से शुरू हो जाएगा। इसमें ऐसे बच्चों का स्कूलों में एडमिशन कराए जाने को प्राथमिकता दी जाएगी जो पढ़ने की आयु में भी विद्यालय नहीं जा रहे हैं। इन सभी बच्चों के अभिभावकों को प्रेरित करके इन बच्चों का संबंधित विद्यालयों में दाखिला कराया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ राजेश कुमार ने बताया कि स्कूल चलो अभियान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं ।1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक इस अभियान का पहला चरण चलाया जाएगा। इसके लिए निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। इस अभियान का दूसरा चरण 1 जुलाई से 15 जुलाई तक होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...