हाजीपुर, फरवरी 1 -- महुआ में सभी 14 परीक्षा केंद्रों पर छात्राएं होगी काबिज, परीक्षा को लेकर प्रशासनिक महुआ,एक संवाददाता। सोमवार फरवरी से शुरू होकर 13 फरवरी तक चलने वाली इंटर परीक्षा को लेकर महुआ में कुल 14 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के पूर्व संध्या पर रविवार को सभी केंद्रों के 500 गज गोलार्ध में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई। यहां सभी केंद्रों पर 9133 छात्राएं परीक्षा में शामिल होगी। परीक्षा संगीनों के साए में शांति व्यवस्था और कदाचार मुक्त ली जाएगी। रविवार को मिली जानकारी के अनुसार परीक्षा केंद्रों के लिए वीक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। वही परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे के साथ वीडियो रिकॉर्डिंग से निगरानी की जाएगी। परीक्षा की सफल संचालन को लेकर अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। एक बेंच पर दो परीक्षार्थियों को बैठाया जाएगा। प्रथम प...