सिमडेगा, अगस्त 28 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर सिमडेगा में 21वीं मेजर ध्यानचंद सीनियर जिला महिला एवं पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया जाएगा।

प्रतियोगिता का उद्घाटन हॉकी सिमडेगा एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन 29 अगस्त को दोपहर दो बजे अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में होगा। प्रतियोगिता में महिला वर्ग की 18 और पुरुष वर्ग की 40 टीमें समेत कुल 58 टीमें हिस्सा लेंगी। सभी टीमों के बीच कुल 128 मुकाबले खेले जाएंगे। आयोजकों के अनुसार, इतनी बड़ी संख्या में टीमों की भागीदारी सिमडेगा में हॉकी के प्रति बढ़ते उत्साह का परिचायक है। प्रतियोगिता के पहले दो दिन 29 और 30 अगस्त को महिला वर्ग के मुकाबले होंगे। इसके बाद पुरुष वर्ग के मैच खेले जाएंगे। उद...