सोनभद्र, मार्च 17 -- बीजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय दुदहिया मंदिर प्रांगण में चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत बुधवार की सुबह बेड़िया हनुमान मंदिर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा में 1100 कलश की व्यवस्था की गई है, जिसमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल होंगे। श्रद्धालु रिहंद जलाशय से जल भरकर कलश को लेकर वापस श्रीराम कथा स्थल पहुंचेंगे, जहां विधि-विधान से कलश की स्थापना की जाएगी। बेड़िया हनुमान मंदिर के महंत मदनगोपाल दास ने बताया कि श्रीराम कथा का आयोजन 19 मार्च से प्रारंभ होकर 27 मार्च तक प्रतिदिन सायं चार बजे से सात बजे तक किया जाएगा। कथा का वाचन हिमाचल प्रदेश से पधारे अंतरराष्ट्रीय कथावाचक राममोहन दास रामायणी की तरफ से किया जाएगा...