फतेहपुर, मार्च 13 -- फतेहपुर। शहर के हनुमान मंदिर पटेल नगर में 13 मार्च से रामलीला व धनुष यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए अभाहिम के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने बताया कि भगवान राम व लक्ष्मण की भव्य शोभा यात्रा पटेल नगर चौराहे से ताम्बेश्वर मंदिर तक जाएगी। जहां पूजा अर्चना कर वापस हनुमान मंदिर पहुंचेगी। यहां पर श्री राम-हनुमान मिलन, सुग्रीव मित्रता, लंका दहन आदि की लीला का आयोजन किया जाएगा। जिसके बाद 14 मार्च को समाजसेवियों का सम्मान व संध्या वंदन, जनक दरबार, श्री राम-जानकी विवाह तथा परशुराम-लक्ष्मण संवाद की लीला का मंचन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...