कानपुर, अप्रैल 30 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो कमेटी की ओर से एक मई से तीन मई के बीच राज्यस्तरीय ताइक्वांडो चैम्पियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। आर्य नगर स्थित द स्पोर्ट्स हब में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में प्रदेश के 63 जिलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस साल चैम्पियनशिप में एक विशेष अध्याय जोड़ा गया है। मुख्य स्पर्धाओं के साथ-साथ पैरा ताइक्वांडो चैम्पियनशिप का भी आयोजन किया जा रहा है। इसमें उत्तर प्रदेश के पैरा खिलाड़ी भी अपना कौशल दिखाएंगे। पैरा खिलाड़ियों के लिए भी महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिता सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर और सीनियर वर्ग में होगी। यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश फुटबाल टीम में शहर के तीन खिलाड़ी सभी मुकाबले क्योर्गी एवं पूमसे विधाओं में संपन्न होंगे। इसी चैम्पियनशिप के आ...