गाज़ियाबाद, सितम्बर 7 -- गाजियाबाद, संजीव वर्मा। दीपावली पर घर जाने वाले रेल यात्रियों की बेचैनी बढ़ने वाली है। त्योहार के लिए ट्रेनों में आरक्षित टिकटों की बुकिंग सोमवार से शुरू हो जाएगी। दो माह पहले टिकट बुकिंग की व्यवस्था के तहत छह नवंबर को पड़ने वाली धनतेरस के लिए सोमवार से टिकट बुक किए जा सकेंगे। इसके साथ ही दीपावली पर घर जाने के लिए कन्फर्म सीट हासिल करने की होड़ शुरू हो जाएगी। दीपावली और धनतेरस पर बड़ी संख्या में लोग दिल्ली-एनसीआर से अपने गृह जनपदों का रुख करते हैं। गाजियाबाद से होकर पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों की ओर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है। यह भी पढ़ें- सीतामढ़ी व दिल्ली के बीच चलेगी फेस्टिवल ट्रेन त्योहार के दौरान लंबी दूरी की अधिकांश ट्रेनों में सीटों की मांग...