झांसी, अक्टूबर 22 -- झांसी, संवाददाता। शुक्रवार से रेलवे सुरक्षा बल के बेनर तले 19वीं अखिल भारतीय आरपीएफ डॉग ड्यूटी मीट-2026 का आगाज होगा। जो 27 अक्तूबर तक चलेगी। इसमें देश भर के 73 प्रशिक्षित श्वान भाग लेंगे। गुरुवार को प्रतिभागी श्वान वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तो रेलवे सुरक्षा बल के अफसरों-जवानों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्हें फूल-माला पहनाई। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त व अध्यक्ष आयोजन समिति जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार होंगे। यह आयोजन गौरव का विषय है। इस अखिल भारतीय प्रतियोगिता में देशभर से कुल 73 प्रशिक्षित श्वान भाग लेंगे। इनमें 26 ट्रैकर डॉग, 24 एक्सप्लोसिव डिटेक्शन डॉग तथा 23 नारकोटिक्स डिटेक्शन डॉग शामिल हैं। प्रशिक्षित श्वान रेलवे परिसरों...