हल्द्वानी, अप्रैल 4 -- हल्द्वानी। जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट लीग आज शुरू होगी। इस लीग में अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, हरिद्वार, नैनीताल और टिहरी की छह टीमें भाग लेंगी। जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै ने बताया कि यह लीग 5 से 11 अप्रैल तक तीन मैदानों पर खेली जाएगी। जीएनजी मैदान हल्द्वानी, कॉर्बेट मैदान चकलुवा और एमएस मैदान गौलापार। सेमीफाइनल और फाइनल मैच रुद्रपुर में आयोजित होंगे। पहला मुकाबला जीएनजी मैदान में खेला जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...