भभुआ, जून 29 -- दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बालक व बालिका वर्ग की टीमें लेंगी हिस्सा, मैदान को अंतिम रूप देने में जुटे खेल पदाधिकारी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए विजेता टीमों का किया जाएगा चयन खिलाड़ियों के दस्तावेजों की होगी जांच, विजेता टीम करेगी नेतृत्व (युवा पेज की लीड खबर) भभुआ नगर संवाददाता। कैमूर जिले में विद्यालयी खेलों के सबसे प्रतिष्ठित आयोजनों में शामिल 65वें सुब्रतो मुखर्जी कप इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का जिला स्तरीय मुकाबला मंगलवार से शुरू होगा। यह भी पढ़ें- आज से शुरू होगा 65वां सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल टूर्नामेंटप्रतियोगिता की तैयारियां दो दिवसीय इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर सोमवार को जगजीवन स्टेडियम में पूरे दिन तैयारियां चलती रहीं। शाम तक तैयारी पूरी कर ली गई। खेल मैदान को समतल करने, चूना से लाइन मार्कि...