हल्द्वानी, मार्च 18 -- हल्द्वानी। आज से हिंदू नववर्ष संवत् 2083 'रौद्र' का शुभारंभ तथा चैत्र नवरात्रि प्रारंभ हो रही है। ज्योतिषाचार्या डॉ. मंजू जोशी ने बताया कि इस वर्ष संवत्सर में राजा देव गुरु बृहस्पति और मंत्री मंगल देव रहेंगे, जिससे वर्ष में उतार-चढ़ाव के संकेत मिलते हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार से नवरात्र शुरू होने के कारण मां दुर्गा का आगमन पालकी पर माना गया है, जिसे सामाजिक-राजनीतिक हलचल और प्राकृतिक चुनौतियों का संकेत माना जाता है, जबकि प्रस्थान हाथी पर होगा, जो सुख-शांति और अच्छी वर्षा का प्रतीक है। कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त प्रातः 06:53 से 10:14 बजे तक तथा अभिजीत मुहूर्त 12:05 से 12:53 बजे तक रहेगा। नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक देवी के विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाएगी। बताया कि शास्त्रानुसार इस बार रामनवमी और नवमी व...