आज से शुरू होगा हर घर तिरंगा अभियान
अमरोहा, अगस्त 8 -- नौ से 15 अगस्त तक चलने वाला हर घर तिरंगा अभियान जिले में आज से शुरू होगा। डीएम डॉ.नितिन गौड़ ने नागरिकों से भारतीय ध्वज संहिता का पालन कर निर्धारित नियमों के अनुरूप अपने घर, कार्यालय व संस्थानों पर तिरंगा फहराने की अपील की है। नौ से 14 अगस्त तक स्कूल-कॉलेजों में प्रतिदिन सुबह नौ से 11 बजे तक तिरंगा रैलियां निकाली जाएंगी। 12 अगस्त को तहसील हसनपुर में, 13 अगस्त को तहसील धनौरा में व 14 अगस्त को जिला स्तरीय तिरंगा रैली निकाली जाएगी। डीएम ने कहा कि अभियान देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का माध्यम है। यह भी पढ़ें- हर घर तिरंगा अभियान नौ से 17 अगस्त तक : डीएम राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं जयंती पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी कार्यक्रमों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.